Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में बुधवार को छह नक्सली मारे गए।

Published

on

झारखंड, रांची, नक्सली, मुठभेड़

Loading

 

झारखंड, रांची, नक्सली, मुठभेड़रांची, झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में बुधवार को छह नक्सली मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और प्रवक्ता एम. एस. भाटिया ने बताया, “लातेहार जिला के छिपादोहर थाने के अंतर्गत सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। “उन्होंने बताया कि मारे गए सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अभी तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए। इसी के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया गया है।

भाटिया ने कहा, “पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों को निष्क्रिय करने में सफलता पाई है। “मारे गए सभी छह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के सदस्य थे।

झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending