Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘फिल्लौरी’ 24 मार्च, 2017 को रिलीज होगी

Published

on

Loading

'फिल्लौरी' 24 मार्च, 2017 को रिलीज होगी

मुंबई | अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘फिल्लौरी’ अगले साल 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में की गई है। इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, महरीन पीरजादा और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अनुष्का ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “24 मार्च, 2017 को ‘फिल्लौरी’ रिलीज होगी । लिख के रखो अभी से। बहुत मजा आने वाला है।”

यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज और क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित पंजाब के फिल्लौर की पृष्ठभूमि पर बनी मस्ती से भरपूर रोमांटिक हिंदी फिल्म है।

अंशई लाल द्वारा निर्देशित और अन्विता दत्त द्वारा लिखित फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में बैसाखी पर शुरू हुई थी और यह जून में पूरी हुई। यह बतौर निर्देशक अंशई की पहली फिल्म है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending