Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नोबेल पुरस्कार समारोह में नहीं शामिल होंगे बॉब डिलन

Published

on

Loading

नोबेल पुरस्कार समारोह में नहीं शामिल होंगे बॉब डिलन

स्टॉकहोम | इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायक-गीतकार बॉब डिलन यहां आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में व्यक्तिगत तौर पर शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इसकी वजह पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताएं बताई हैं। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, स्वीडिश एकेडमी ने एकेडमी ने बुधवार को एक बयान में कहा, “निजी पत्र में उन्होंने (डिलन) पहले से तय प्रतिबद्धताओं के चलते समारोह में नहीं शामिल हो पाने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि वह दिसंबर में स्टॉकहोम की यात्रा करने में असमर्थ हैं और इसलिए नोबेल पुरस्कार समारोह में नहीं शामिल होंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह वास्तव में बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

एकेडमी ने स्पष्ट किया है कि पुरस्कार अब भी बॉब डिलन का ही है और विजेताओं द्वारा पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाने में कुछ भी असामान्य नहीं है, बल्कि पूर्व में भी ऐसा होता रहा है।

एकेडमी ने कहा, “हम डिलन के नोबेल भाषण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो उन्हें अवश्य देना चाहिए। यही एकमात्र आवश्यकता है। उन्हें छह माह के भीतर ऐसा करना होगा, जिसकी अवधि 10 दिसंबर, 2016 से शुरू होगी।”

स्वीडिश एकेडमी ने 13 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल डिलन को देने की घोषणा की थी। उन्हें अमेरिकी गीत परंपरा में बेहतरीन गीतों की रचना के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending