Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नोटबंदी से सबसे अधिक परेशानी बुआजी को : अखिलेश

Published

on

Loading

नोटबंदी से सबसे अधिक परेशानी बुआजी को : अखिलेश

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में पांच सौ तथा हजार के नोट बंद होने पर हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने हालांकि इशारों-इशारों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ तो बुआजी (मायावती)को हो रही है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से मैत्री कार रैली को रवाना करने के बाद ये बातें कही। दिल्ली से बैंकॉक तक की इस कार रैली के आयोजन में तीन देशों के 63 प्रतिभागी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 1,000 व 500 रुपए के नोट बंद होने के कारण लोगों को तो तकलीफ हो ही रही है, लेकिन सबसे अधिक तकलीफ बुआजी (मायावती) को हो रही है। अखिलेश ने कहा कि बुआजी को हजार रुपए के नोटों की माला पहनने का बहुत शौक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंद करके बुआजी के शौक पर अंकुश लगाने का काम किया है। यह ठीक नहीं है। देश में पांच सौ तथा हजार रुपए का नोट बंद होने से लोगों को तकलीफ है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद संजीदा है।

अखिलेश ने कहा, “हम लोग ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कैश वैन भेजने की व्यवस्था में लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को दु:ख देती है, जनता उसे हटा देती है। अब रुपया न मिलने के कारण जनता तो दुखी है।”

इससे पहले उन्होंने अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से तीन देशों के कार सवार लोगों की रैली को रवाना किया। इंडिया-म्यांमार-थाइलैंड फ्रेंडशिप कार रैली दिल्ली से बैंकॉक के बीच आयोजित की गई है। इसमें तीनों देशों के 63 प्रतिभागी 22 कारों से 5,722 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

यह रैली दो दिसंबर को बैंकॉक में समाप्त होगी। रैली के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह दक्षिण पूर्व एशिया के तीन देशों को जोड़ने की पहल है। इसमें कार सवार भारत, म्यांमार व थाईलैंड को सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रयास में हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की रैली से व्यापार, पर्यटन व मैत्री संबंधों को बढ़ावा मिलता है। लोगों को एक-दूसरे के खानपान के साथ रहन-सहन की जानकारी होती है। इस तरह की कार रैली से देशों के संबंध प्रगाढ़ होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि कार रैली के जरिए देश तथा लोगों की दूरियां कम होती हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending