Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका की फिल्म ‘वेंटिलेटर’ बन सकती है कई भाषाओं में

Published

on

प्रियंका, फरारी की सवारी

Loading

 

प्रियंका,  फरारी की सवारी

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई| प्रियंका चोपड़ा की मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘वेंटिलेटर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का विभिन्न भाषाओं में फिर से निर्माण किया जा सकता है। फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने यह जानकारी दी। मापुस्कर ने बताया, “मैं फिल्म को मिली बेहतरीन प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हूं। यह एक सार्वभौमिक फिल्म है और इस कारण यह दर्शकों से इतने बेहतर तरीके से जोड़ पाई। मुझे इस फिल्म की रीमेक के लिए कई लोगों से प्रस्ताव मिले हैं।” निर्देशक ने कहा कि वह फिल्म की रीमेक पर विचार कर रहे हैं और अब तक उन्हें इस फिल्म को गुजराती, पंजाबी और तमिल भाषा में बनाने के प्रस्ताव मिले हैं।’फरारी की सवारी’ के निर्देशक इस बात से भी काफी खुश हैं कि उनकी मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित किए जाने की घोषणा से पहले रिलीज हुई। यह फिल्म चार नवंबर को रिलीज हुई थी।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending