Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जनता की नब्ज टटोलने ‘विकास रथ’ पर कल सवार होंगे अखिलेश

Published

on

Loading

akhilesh-yadav vikas rathलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 नवंबर से ‘विकास रथ यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। इसमें वह 2017 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलेंगे।

रथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बड़ी तस्वीर लगी हुई है, लेकिन उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर गायब है। अखिलेश के रथ का निर्माण ‘मर्सडीज बेंज’ ने किया है।

इसे हाईटेक और आकर्षक बनाया गया है। विकास रथ को पार्टी के झंडे के रंग के हिसाब से बनाया गया है। इस रथ पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की बड़ी कद वाली तस्वीरें लगी हुई हैं। रथ यात्रा के लिए खास तौर से एक कैंपेन वीडियो भी तैयार किया गया है। इस वीडियो के बोल हैं ‘काम बोलता है।’ यह वीडियो रथ यात्रा के दौरान दिखाया जाएगा।

अखिलेश यादव की यह तीसरी रथयात्रा होगी। हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा का रिकार्ड भी उनके नाम दर्ज है। अखिलेश यादव पहली बार 2001-2002 में क्रांति रथ यात्रा पर निकले थे। 2011-12 में भी वे क्रांतिरथ से पूरे प्रदेश में जनसंवाद पर निकले थे, जिसके बाद प्रदेश में बहुमत की समाजवादी सरकार बनी थी।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending