Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

3जी नीलामी : 22 फीसदी कम आधार मूल्य की सिफारिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को अखिल भारतीय 2,100 मेगाहर्ट्ज या 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए प्रति मेगाहर्ट्ज 2,720 करोड़ रुपये का आधार मूल्य रखने की सिफारिश की। यह मूल्य पिछली नीलामी के मुकाबले 22 फीसदी कम है। ट्राई ने यहां एक बयान में कहा, “यही नहीं, 2,100 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम में 15 मेगाहर्ट्ज (जिसे रक्षा मंत्रालय 1,900 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के बदले खाली कर रहा है) की नीलामी रक्षा मंत्रालय के साथ हुई सैद्धांतिक सहमति को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए, चाहे भले ही यह तत्काल उपलब्ध न हो।”

सरकार ने 2010 में 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अखिल भारतीय स्तर पर प्रति मेगाहर्ट्ज 3,500 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर की थी।

ट्राई की सिफारिश के मुताबिक दूरसंचार विभाग को उस 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए भी समुचित कदम उठाने चाहिए, जो बिहार, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश सेवा क्षेत्र में संचालन के लिए एसटेल को दिए गए थे।

2जी स्पेक्ट्रम मामले में फरवरी 2012 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद एसटेल ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था।

800, 900 और 1,800 मेगाहर्ट्ज बैंड में नीलामी फरवरी में होने का अनुमान है। दूरसंचार विभाग इसके साथ ही 3जी स्पेक्ट्रम की भी नीलामी कर देने की संभावना के बारे में सोच रहा है।

बयान के मुताबिक सेवा शुरू करने की बाध्यता 2010 की नीलामी के समान रखने की सिफारिश की गई है, हालांकि इन बाध्यताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि को पांच साल की अपेक्षा तीन साल रखने का सुझाव दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending