Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा के संग्राम पर विरोधी दल बोले, अखिलेश चार दिन के मेहमान

Published

on

Loading

Keshav prasad mauryaलखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां सत्तारूढ़ कुनबे में बिखराव जारी है, वहीं दूसरी तरफ विरोधी पार्टियां समाजवादी पार्टी (सपा) में छिड़े संग्राम पर अलग-अलग राग अलाप रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व कांग्रेस ने एक सुर में हमला बोला है। किसी ने इसे फैमिली ड्रामा करार दिया है तो किसी ने अखिलेश सरकार को चार दिन का मेहमान बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, प्रदेश में संवैधानिक संकट है। अखिलेश सरकार अल्पमत में पहुंच गई है। उसे बहुमत साबित करना चाहिए। चार मंत्री के बर्खास्त होने से समस्या का हल नहीं होगा, अखिलेश सरकार को जनता बर्खास्त करेगी।

मौर्य ने कहा कि चाचा-भतीजे की जंग में पूरा प्रदेश फंसता जा रहा है। विधायक अखिलेश के पास हैं या शिवपाल के पक्ष में। इसका परीक्षण सदन में ही हो सकता है। सत्ता का दुरुपयोग कर हजारों-लोखों करोड़ जनधन की लूट-खसोट चार साल तक प्रदेश में होती रही तो मुख्यमंत्री चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि सारी लड़ाई लूट के पैसे के बंटावारे की है। बहुमत साबित न होने तक अहम निर्णयों पर रोक लगनी चाहिए। सरकार और सपा के झगड़े के कारण संवैधानिक संकट पैदा हो गया है।

इधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजे की लड़ाई विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही है। यह सरकार तीन-चार दिन में बर्खास्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अपने अस्तित्व की समाप्ति की ओर है। सपा का कहीं नाम भी नहीं रह गया है। सपा सरकार में वर्तमान झगड़ा लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर हो रहा है, जिसमें प्रदेश पिस रहा है। मिश्रा ने कहा, विकास की सारी योजनाएं सैफई और इनके परिवार की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनी हैं, एक्सप्रेस-वे को देखिए जो इनके क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, सैफई में हवाइअड्डा इंहीं के परिवार की सुविधाओं के लिए बना है, और सैफई में ही पांच-छह सौ करोड़ रुपये की लागत से हर साल सैफई महोत्सव मनाया जाता है।

इस बीच, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सपा का अंदरूनी मामला है। इसका जनता से कोई लेनादेना नहीं है। कांग्रेस के ही प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार की विदाई तय है। यह परिवार का ड्रामा है। असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सपा नाटक कर रही है।

रविवार को सुबह से ही उप्र का सियासी घटनाक्रम पल-पल बदलता रहा। मुख्यमंत्री अखिलेश ने सुबह शिवपाल सहित चार बड़े मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद सक्रिय हुए मुलायम सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending