Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ : पाक पर बरसे मोदी, बोले- आतंक के रावण को बख्शेंगे नहीं

Published

on

Loading

modi in lucknow dusherraलखनऊ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देने वाला देश करार देते हुए उस पर करारा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। वह ऐसे पहले पीएम हैं, जो दिल्ली से बाहर किसी रामलीला समारोह में दशहरे पर गए। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन करार देते हुए कहा कि इस बुराई को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। जो आतंक फैलाते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं, आतंकवाद की मदद करते हैं, अब तो उन्हें बख्शा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कभी-कभी युद्ध जरूरी हो जाता है, फिर भी भारत युद्ध की भूमि नहीं है, हम युद्ध से बुद्ध की ओर जाने वाले देश हैं।

मोदी ने कहा कि रावण रूपी आतंकवाद को मारने के साथ ही, रावण के ही रूप में समाज में पनप रही बुराइयों को भी खत्म करने का संकल्प लेना होगा। आतंकवाद पूरी मानवता का दुश्मन है और उसको पनाह देने वाले देश के खिलाफ पूरी विश्व की मानवतावादी ताकतों को एक मिलकर लड़ाई लडऩी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ की ऐतिहासिक रामलीला में रावण वध से पूर्व वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत है और अब तो मददगारों को भी बक्शा नहीं जा सकता। पूरा विरूस्रड्ढ देख रहा है। सीरिया में निर्दोषों की जान जा रही है। आतंकवाद से भारत पिछले 30-40 वर्षो से जूझ रहा है, लेकिन तब उसे कानून व्यवस्था से जोड़ दिया जाता था।

मोदी ने कहा कि अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद आतंकवाद की समस्या पूरी दुनिया के गले उतरने लगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण व तुलसी की धरा है। यहां युद्ध में भी शांति की बात होती है। महाभारत के युद्ध में कृष्ण ने गीता का उपदेश देकर सबको कर्म की सीख दी। महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता के दुश्मनों के खिलाफ पहली लड़ाई किसी फौजी और सेना ने नहीं लड़ी, बल्कि आतताई रावण के खिलाफ जटायु ने लड़ी। देश के 125 करोड़ लोग यदि जटायु से सबक लेकर आतंकवाद और उनको पनाह देने वाले देश के खिलाफ खड़े हो जाएं तो ऐसी ताकतें खुद ब खुद परास्त हो जाएंगी।

समारोह में मोदी ने कई बार जय श्रीराम के नारे लगाए और लगवाए। आयोजकों की ओर से उन्हें कई शस्त्र प्रदान किए गए, जिसमें धुनष-बाण, चक्र सुदर्शन और हनुमान की गदा भी शामिल थी। समारोह को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर उप्र के राज्यपाल राम नाईक, उप्र भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले, मोदी वायुसेना के विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअडडे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री का गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वागत किया। इसके अलावा भाजपा के कई अन्य सांसद व प्रमुख नेता भी मौजूद थे। बसपा से भाजपा में आए ब्रजेश पाठक, जुगुल किशोर व स्वामी प्रसाद मौर्य विशेष तौर पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री की आगवानी करने वालों में उप्र शासन के मुख्य सचिव राहुल भटनागर, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह भी शामिल थे।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending