Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीवी की लाश ढोने वाले मांझी प्लेन से पहुंचे दिल्ली, नौ लाख का चेक मिला

Published

on

Loading

dana-manjhiभुवनेश्वर। बीवी की लाश को कई किलोमीटर ले जाने को मजबूर हुए ओडिशा के दाना मांझी की खबर और वीडियो ने भारत ही नहीं दुनिया को झकझोर दिया। मीडिया में दिखी मांझी की पीड़ा से द्रवित होकर दुनिया के सबसे रईस शाह में एक बहरीन के पीएम भी पिघल गए और उन्हें आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। बहरीन दूतावास से चेक लेने को उन्हें दिल्ली आना पड़ा। मांझी वहां 8,77,000 रुपये का चेक लेने प्लेन से आए थे।

कालाहांडी के गरीब आदिवासी दाना मांझी की जिंदगी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया था। टीबी के चलते पिछले महीने पत्नी की मौत के बाद उनके पास शव अस्पताल से 60 किलोमीटर दूर घर तक लाने के लिए किराए की गाड़ी करने लायक पैसे भी नहीं थे। इसलिए उन्होंने बीवी की लाश को कंधे पर उठा लिया और 12 किलोमीटर तक चलते रहे। साथ में उनकी बेटी थी। मांझी के इस तरह लाश ढोने के वीडियो ने दुनिया को हिला कर रख दिया। &0 अगस्त को आए इस वीडियो के बाद दाना मांझी की मदद के लिए लोग आगे आने लगे और उनकी जिंदगी बदल गई। इस वीडियो का पता दुनिया के एक रईस शहजादे बहरीन के प्राइम मिनिस्टर प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा को चला और उन्होंने मांझी को मदद देने का ऐलान किया।

प्रिंस खलीफा की ओर से दिए गए चेक लेने दाना मांझी गुरुवार को दिल्ली के फाइव स्टार होटल अशोक पहुंचे। वहां उन्हें लेकर कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज नाम की एनजीओ के लोग पहुंचे। इससे पहले दाना मांझी ने ओडिशा से बाहर पैर नहीं रखा था। वहां उन्हें बहरीन एंबेसी की ओर से बैंक ऑफ बहरीन और कुवैत का चैक मिला। इस चेक को पाकर दाना मांझी ने कहा मैं बहुत खुश हूं। मैं इस पैसे को अपनी तीन बेटियों की शिक्षा में लगाऊंगा। मांझी के तीन ब‘चे 1& साल की चांदनी, 7 साल की सोनई और 4 साल की प्रमिला है।

 

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending