Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फिल्मी अंदाज में 950 आईफोन लिए लूट, दो अरेस्ट

Published

on

Loading

Arresstनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में लुटेरों के एक गैंग ने एप्पल के 950 आईफोन लूट लिए गए। इन आईफोन की कुल कीमत 2.5 करोड़ रुपए थी। हालांकि बाद में पुलिस लुटेरों को पकडऩे में कामयाब रही।

लुटेरों के गैंग ने वसंतकुंज के पास ऐपल आईफोन की खेप लेकर जा रहे ट्रक को निशाना बनाया। जब ट्रक महिपालपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी में एक पैकेट फेंक दिया। इसके बाद ड्राइवर कलाम सिंह के आंखों में जलन होने लगी। उसने ज्यों ही हाथ और आंख धोने के लिए ट्रक रोका वैसे ही बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू के नोक पर उसका ट्रक समेत अपहरण कर रंगपुरी पहाड़ी के पास के श्मशान घाट पर ले आए। वहां अपहरणकर्ताओं ने ऐपल आईफोन की पूरी खेप अपनी वैन में लोड कर ली और फरार हो गए।

डीसीपी (साउथ) नुपुर प्रसाद ने बताया, सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान ट्रक को स्पॉट कर लिया गया। फुटेज से यह भी पता चला कि आईफोन सप्लायर के दो पूर्व कर्मचारी लूट से पहले उस इलाके में मौजूद थे। दोनों की पहचान मेहताब आलम और अरमान के तौर पर हुई। दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनकी योजना लूटे हुए आईफोन को करोल बाग में बेचने की थी। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों भोला, प्रदीप और एक अन्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending