Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कावेरी पर आज तमिलनाडु बंद, कर्नाटक सरकार ने कन्नड लोगों की सुरक्षा की अपील की

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु में शुक्रवार को किसानों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों की ओर से आहूत हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। इस बंद को तमिलनाडु में विपक्षी डीएमके समेत तमाम सियासी दलों का समर्थन हासिल है वहीं राज्य में सत्ताधारी एआईएडीएमके और बीजेपी इससे दूरी बनाए हुए हैं। बंद के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने तमिलनाडु में रह रहे कन्नड़ लोगों के लिए सुरक्षा की अपील की है। सुबह से ही कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

विभिन्न संगठनों ने कावेरी नदी पानी बंटवारे की मांग करते हुए हड़ताल शुरू की है। ये लोग कर्नाटक में तमिलों पर हमले और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के खिलाफ भी विरोध कर रहे हैं।

राज्य में सार्वजनिक परिवहन के साधन, सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और अधिकांश दुकानें बंद हैं। कोयंबेडु में सब्जियों का थोक बाजार भी बंद है। राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर ट्रेनों को बंद करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हालांकि, इस बंद से राज्य सरकार के उपक्रम द्वारा दूध जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित नहीं है। निजी पेट्रोल पंप बंद हैं, लेकिन सरकारी पेट्रोल पंपों में कामकाज सामान्य है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending