Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

साल 2014 में हुई बड़ी हवाई दुर्घटनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडोनेशिया के विमान का रविवार को हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया। अब तक विमान का पता नहीं चल पाया है। साल 2014 में अलग-अलग देशों में कुछ बड़ी विमान दुर्घटनाएं सामने आईं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

1. मलेशिया एयरलाइन्स एमएच370 – सात मार्च की आधी रात के बाद कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए रवाना हुआ मलेशियाई विमान उड़ान के कुछ देर बाद ही लापता हो गया। इसमें 239 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। कई महीने तक अंतर्राष्ट्रीय हवाई और जल सर्वेक्षण किए जाने के बावजूद भी इसका कोई पता नहीं चल पाया।

2. मलेशिया एयरलाइन्स एमएच17 – 17 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के एम्सटर्डम से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाला विमान रूस की सीमा से लगे पूर्वी यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 298 यात्री सवार थे। इस विमान को मिसाइल से मार गिराए जाने की बात सामने आ रही है। मिसाइल सोवियत संघ के समय का होने की बात सामने आ रही है।

3. ट्रांसएशिया एयरवेज 222 – 23 जुलाई को ताइवान के पेंघु द्वीप में उतरने से पहले तूफानी मौसम के कारण विमान इमारतों से जा टकराया। इस यात्रा में 48 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

4. एयर अल्जेरी 5017 – 24 जुलाई को बुर्कीना फासो की राजधानी ओगादुगू से अल्जीयर्स के लिए रवाना हुआ विमान माली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 116 लोग सवार थे। यह उड़ान के 50 मिनट बाद रडार से गायब हो गया था। घटना की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

नेशनल

स्वाति मालीवाल ने निर्भया कांड को किया याद, कहा- अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को 12 साल पुराने निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ 13 मई को सीएम आवास के भीतर बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम सब निर्भया के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले थे। आज, 12 साल बाद, हम उस आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज मिटा दिया और फोन को फार्मेट कर दिया।”

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “काश उन्होंने मनीष सिसोदिया जी के लिए इतनी ताकत झोंकी होती। यदि वह यहां होते तो हो सकता है कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ होता।” विभव कुमार को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और देर रात एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया था कि उसे जो सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया है वह ब्लैंक है। कुमार ने अपना मोबाइल फोन पुलिस को दिया लेकिन पासवर्ड नहीं बताया। इसके अलावा कुमार ने खराबी का बहाना बनाकर एक दिन पहले अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था।

पुलिस ने अदालत को बताया कि फोन को फॉर्मेट करने से पहले उसके डाटा को क्लोन करना होता है। इसलिए, उनके फोन के डाटा को वापस हासिल करने के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा क्योंकि डाटा रिट्रीव करने के लिए विशेषज्ञों के समक्ष उनकी उपस्थित जरूरी है। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354बी (महिला का चीरहरण करने के उद्देश्य से बलप्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला का शीलभंग करने वाले शब्द, भंगिमा या कार्य) के तहत आरोप लगाये गये हैं।

 

Continue Reading

Trending