Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में फिर लगा कर्फ्यू

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीरश्रीनगर| कश्मीर घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और हंदवाड़ा में प्रतिबंध रहेगा।” उन्होंने बताया, “श्रीनगर और घाटी के सभी जिला मुख्यालयों में भी कर्फ्यू लगाया गया है।”

घाटी में लगातार 56वें दिन शैक्षणिक संस्थान, मुख्य बाजार और सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद हैं। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन रोकने के फैसले को नकार दिया है।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईद-उल-अज्हा महोत्सवा के मद्देनजर यह उदार रुख अपनाया है।”
घाटी में मृतकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending