Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिजॉय की फिल्म को लेकर उत्सुक हैं हर्षवर्धन

Published

on

हर्षवर्धन

Loading

हर्षवर्धननई दिल्ली| खुद को बिजॉय नांबियार का सबसे बड़ा प्रशंसक मानने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे को फिल्मकार की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 1988 में बनी मणिरत्नम की फिल्म ‘अग्निनैतचैतिरम’ की रीमेक होगी। फिल्म में धनुष भी हैं। अगस्त में शुरू होने वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दी गई है।

हर्षवर्धन ने आईएएनएस को बताया, “मैं बिजॉय की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैंने पांच महीने इंतजार किया है। लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है और अनिश्चितकालीन समय तक इसका इंतजार करूंगा। अगर मैं किसी चीज में प्यार और विश्वास रखता हूं तो उसे पूर्णतया बिना शर्त करता हूं।”

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के साथ ‘सनम तेरी कसम’ में काम कर चुके हर्षवर्धन अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘सत्रह को शादी है’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह छोटे शहर के शर्मीले लड़के की भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending