Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पेशावर हमले में 1 नागरिक की मौत, 4 हमलावर ढेर

Published

on

पेशावर

Loading

पेशावरइस्लामाबाद| पाकिस्तान के पेशावर की क्रिस्चन कॉलोनी में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गई। चार आत्मघाती हमलावर भी मारे गए। ‘डॉन’ के मुताबिक, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक आसिम बाजवा ने सभी चार आत्मघाती हमलावरों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है।

‘डॉन’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी सुबह लगभग छह बजे शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने कॉलोनी पर हमला कर दिया। बंदूकधारियों ने आत्मघाती जैकेट पहने हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, दो हमलावर आत्मघाती जैकेट में विस्फोट में मारे गए, जबकि दो अन्य को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

यह कॉलोनी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर है। पेशावर में कई आत्मघाती हमले हुए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार को हुए इस हमले के पीछे कौन था?

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending