Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बाढ़ राहत पैकेज पर बिहार के केंद्रीय मंत्रियों को चेतावनी

Published

on

बाढ़ राहत पैकेज, केंद्रीय मंत्रियों को चेतावनी, जनता दल (युनाइटेड), बिहार के प्रति मोदी सरकार की उदासीनता

Loading

बाढ़ राहत पैकेज, केंद्रीय मंत्रियों को चेतावनी, जनता दल (युनाइटेड), बिहार के प्रति मोदी सरकार की उदासीनता

पटना| बाढ़ संकट से जूझ रहे बिहार के प्रति मोदी सरकार की उदासीनता से क्षुब्ध राज्य की सत्ताधरी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने मंगलवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केन्द्र सरकार में प्रदेश के सात मंत्रियों ने केंद्र से जल्द बाढ़ राहत पैकेज नहीं दिलवाया तो उन्हें बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार में आई बाढ़ के लिए अब तक राहत पैकेज की घोषणा नहीं करना केन्द्र की दोहरी नीतियों का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार के लिए बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा तुरंत नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करेगी और कार्यकर्ता दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जद (यू) के नेता ने कहा, “केन्द्र सरकार के मंत्री आजकल रोज बिहार का दौरा कर रहे हैं और राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों के साथ खाना खा रहे हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालकर दिखावा कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर इन मंत्रियों ने बिहार को जल्द बाढ़ राहत पैकेज नहीं दिलवाया तो उन्हें बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि कश्मीर में आई बाढ़ के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा कर दी थी, लेकिन बिहार की उन्हें सुध नहीं है। वे इस राज्य के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष संजय मयूख ने जद (यू) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बाढ़ पर सियासत करने की बजाय बिहार सरकार को बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा, “केन्द्रीय मंत्रियों को बिहार आने के लिए बिहार सरकार से पासपोर्ट और वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी नेता बिहार के लोगों की सेवा करने को प्रतिबद्ध हैं।”

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending