Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

त्रिपुरा में माकपा विधायक का निधन

Published

on

त्रिपुरा, माकपा विधायक का निधन, समीर देब सरकार, कैंसर से पीड़ित

Loading

त्रिपुरा, माकपा विधायक का निधन, समीर देब सरकार, कैंसर से पीड़ित

cpm

अगरतला| कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और माकपा (मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के विधायक समीर देब सरकार का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सरकार का निधन सरकारी अस्पताल गोविंद बल्ल्भ पंथ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रविवार तड़के हुआ। वह कैंसर से पीड़ित थे।

उनके परिवार में उनके चार भाई और तीन बहनें हैं। सरकार अविवाहित हैं। वह 1983 से खोवई विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने गए। माकपा नेता के मुताबिक, “सरकार के दाह संस्कार की जानकारी और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है।” पूर्व छात्र नेता सरकार 1976 में माकपा के सदस्य बने थे।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending