Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा अगले साल त्रिपुरा में सरकार बनाएगी, शाह का दावा

Published

on

भाजपा अध्यक्ष, अमित शाह, शाह, त्रिपुरा

Loading

अगरतला। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा में सत्ताधारी वाम मोर्चा को अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में परास्त कर देगी और इस पूर्वोत्तर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, “हम त्रिपुरा में किसी पार्टी से चुनावी गठबंधन नहीं करेंगे। भाजपा अपनी ताकत के बल माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 25 वर्षो के शासन को समाप्त कर राज्य में सरकार बनाएगी।”

भाजपा अध्यक्ष, अमित शाह, शाह, त्रिपुरा

शाह अपनी अखिल भारतीय विस्तार यात्रा के हिस्से के रूप में यहां दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में अभूतपूर्व विस्तार किया है, और दो लाख से अधिक पार्टी के सदस्य पहले ही बन चुके हैं।

यह भी पढ़ेंदुनिया के इस शहर में मरने की इजाजत नहीं

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के 10 वर्षो के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार हुए, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासन के दौरान अनियमितता का एक भी मामला नहीं पाया गया है।

शाह ने कहा, “(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी मॉडल के विकास को न सिर्फ देश के लोगों ने स्वीकार किया है, बल्कि दुनिया में भी लोगों ने स्वीकार किया है। मोदी सरकार ने नोटबंदी सहित कई साहसपूर्ण कदम उठाए हैं।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “फरवरी में एक बार में 104 उपग्रह छोड़ने और शुक्रवार को दक्षिण एशिया उपग्रह सफलतापूर्वक छोड़ने के बाद दुनिया में भारत का स्थान काफी ऊंचा हो गया है।”

यह भी पढ़ें–कश्मीर में हिंसा बंद होने पर ही बातचीत : शाह

शाह ने यहां पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं और विभिन्न फंट्रल संगठनों के साथ कई सारी बैठकें की, और वह रविवार को उत्तरी त्रिपुरा के कुमारघाट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं, के साथ ही पश्चिम बंगाल और असम के पार्टी नेताओं के साथ मिलकर शाह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव अगले फरवरी में हो सकता है।

शाह ने कहा कि वामपंथ दुनिया से खत्म हो गया और देश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में वाम मोर्चा शासन के दौरान खासतौर से महिलाओं के खिलाफ अपराध, सीमा पार से घुसपैठ, भ्रष्टाचार, अवैध चिटफंड का उदय और राजनीतिक हिंसा में
वृद्धि हुई है।

 

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending