मुख्य समाचार
रियो ओलम्पिक : चीनी की डेंग ने विश्व रिकार्ड के साथ जीता स्वर्ण
रियो डी जनेरियो| चीन की महिला भारोत्तोलक वेइ डेंग ने रियो ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए अपने देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। डेंग पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रही हैं। 23 साल की डेंग ने महिलाओं की 63 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 262 किलोग्राम भार उठाया और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
डेंग हालांकि स्नैच में विश्व कीर्तिमान नहीं तोड़ पाईं। डेंग ने स्नैच के पहले प्रयास में 108 किलोग्राम, दूसरे प्रयास में 112 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 115 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 138 किलोग्राम भार उठाया और दूसरे प्रयास में 147 किलोग्राम भार उठाते हुए उन्होंने कीर्तिमान रच दिया।
डेंग ने 2010 विश्व चैम्पियनशिप में 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था और इसके बाद 2014 तथा 2015 विश्व चैम्पियनशिप में 63 किलोग्राम में पहला स्थान हासिल किया था। डेंग ने इस साल रियो में क्लीन व जर्क वर्ग में एक नया ओलम्पिक रिकार्ड कायम किया। साथ ही उन्होंने मंगलवार को ओलम्पिक के साथ-साथ 262 किलोग्राम वजन उठाकर विश्व रिकार्ड भी कायम किया।
उल्लेखनीय है कि स्नैच का विश्व कीर्तिमान अभी भी रूस की स्वेतलाना सारुकेएवा के नाम है, जिन्होंने 2011 में 117 किलोग्राम भार उठाकर इसे स्थापित किया था। डेंग के इस स्वर्ण के साथ ही चीन के रियो ओलम्पिक में सात स्वर्ण पदक हो गए और कुल 16 पदकों के साथ चीन ने अमेरिका को पछाड़ते हुए पदकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
स्पर्धा का रजत उत्तर कोरिया की सिम चो ह्यो और कांस्य पदक कजाकिस्तान की कारिना गोरिचेवा ने हासिल किया। सिम चो ह्यो ने कुल 248 किलोग्राम जबकि कारिना ने कुल 243 किलोग्राम भार उठाए।
नेशनल
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।
स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।
नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल3 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह