Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डोपिंग के कारण ग्रीस एथलीट रियो ओलम्पिक से बाहर

Published

on

रियो ओलम्पिक

Loading

रियो ओलम्पिकरियो डी जेनेरियो| ग्रीस ओलम्पिक दल के एक सदस्य को डोप टेस्ट में असफल होने के कारण रियो ओलम्पिक से बाहर कर दिया गया है। देश की ओलम्पिक समिति ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक खेलों के आयोजन से पहले एथेंस में जुलाई में हुए टेस्ट में इस एथलीट का परिणाम पॉजीटिव आया और इसे प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया। हालांकि, इस एथलीट की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

समिति ने अपने बयान में कहा, “हैलेनिक ओलम्पिक समिति ने ग्रीस के उन सभी एथलीटों के परीक्षण का आग्रह किया था, जो ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे थे। टीम का वह सदस्य (जिसका परीक्षण पॉजीटिव आया) ओलंपिक खेलगांव से चला गया है।”

ग्रीस ने ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपने 97 सदस्यीय दल भेजा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending