Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में शीत लहर जारी

Published

on

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश में शनिवार को शीत लहर का कहर जारी रहा। राज्य के उंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जिससे यहां कंपकंपी बढ़ गई है। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने  बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी में हालांकि, पिछले कई दिनों से धूप निकल रही है।

लाहौल-स्पीति जिले में केलांग और किन्नौर जिले में कल्पा का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा जिले के डलहौजी में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य में 31 दिसंबर तक कोई हिमपात अथवा बारिश नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending