Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : सोनिया के रोड शो को सफल बनाने में जुटे प्रशांत किशोर

Published

on

उप्र : सोनिया के रोड शो को सफल बनाने में जुटे प्रशांत किशोर

Loading

उप्र : सोनिया के रोड शो को सफल बनाने में जुटे प्रशांत किशोरवाराणसी| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ‘वॉक द टॉक’ कार्यक्रम सफल बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो को सफल बनाने में अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दो अगस्त को होने वाले रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशांत किशोर बनारस पहुंच गए हैं।

यहां उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्वाचल चुनाव प्रभारी व पिंडरा से विधायक अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा आदि के साथ बैठक की और पूरी जानकारी एकत्र की।

पिंडरा से विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का दो अगस्त को वाराणसी में होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होगा। इसमें वाराणसी के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो की हकीकत सामने लाई जाएगी।

प्रशांत किशोर यहां से सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मैदागिन स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें रोड शो को सफल बनाने का मंत्र दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी वाराणासी पहुंच गए हैं। सभी पदाधिकारी और नेता अब वाराणासी में ही रहकर रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending