Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया में बाढ़ से 132 हजार लोग प्रभावित

Published

on

Loading

कुआलालंपुर| मलेशिया में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 132,000 से ज्यादा हो गई। मलेशियन स्टार की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आठवां राज्य नेगरी सेम्बिलान भी बाढ़ की चपेट में आया गया है।

बाढ़ प्रभावित केलांतन, तेरेंगानू, पहांग, जोहोर और पराक में हालत बदतर हो गए हैं, जबकि पेरलिस और केदाह में हालात में मामूली सुधार हुआ है।

केलांतन में बाढ़ के कारण 55,960 लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को केलांतन का दौरा करने वाले हैं।

तेरेंगानू में भी विस्थापित लोगों की संख्या 35,028 हो गई है। शुक्रवार रात यह संख्या 33,269 थी।

तेरेंगानू नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की वेबसाइट के अनुसार, कमामन और दुनगुन जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां क्रमश: 24,912 और 8,678 लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

तेरेंगानू में विस्थापितों को 95 राहत शिविरों में रखा गया है। इस वर्ष राज्य में बाढ़ से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 16 दिसंबर को बाढ़ आई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending