Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश के बाद 1,684 सैन्यकर्मी बर्खास्त

Published

on

तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश के बाद 1,684 सैन्यकर्मी बर्खास्त

Loading

तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश के बाद 1,684 सैन्यकर्मी बर्खास्तअंकारा। तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश के बाद सशस्त्र सुरक्षबलों ने बुधवार को कुल 1,684 सैन्यकर्मियों को पद से हटा दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बर्खास्त किए गए सैन्यकर्मियों की पहचान फेतुल्ला संगठन से जुड़े सदस्यों के रूप में हुई है।

अमेरिका में रह रहे मौलवी फेतुल्लाह गुलेन पर 15 जुलाई को देश में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। सेना के बुधवार को प्रकाशित आधिकारिक राजपत्र के मुताबिक, कुल 149 जनरलों और एडमिरल को सेना से हटाया गया है। इसके साथ ही 1,099 कमिशन अधिकारी और 436 गैर कमिशन अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है।

गेंडामेरी और तटीय रक्षाबल के जहाजों को भी गृह मंत्रालय के अधीन कर लिया गया है। आधिकारिक राजपत्र के मुताबिक, तीन समाचार एजेंसियों, 23 रेडियो स्टेशनों, 16 टीवी चैनलों, 45 समाचार पत्रों, 15 पत्रिकाओं और 29 प्रकाशन संस्थाओं को भी बंद कर दिया गया है।

तुर्की के जनरल स्टाफ ने बुधवार को कहा कि इस सैन्य तख्तापलट में कुल 8,651 सैनिकों ने हिस्सा लिया था, जो देश में कुल सैन्यकर्मियों का 1.5 प्रतिशत है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending