Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : राहुल, प्रियंका के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Published

on

उप्र : राहुल, प्रियंका के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Loading

उप्र : राहुल, प्रियंका के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 जुलाई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम रामाबाई अंबेडकर पार्क में होगा। इसमें प्रवेश के लिए कांग्रेसियों को भी अपना कार्ड बनवाना पड़ेगा।

संवाद सम्मेलन में अलग-अलग जगहों से हजारों पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं को इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। सभी कार्यकर्ताओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लाने को कहा गया है।

पार्टी प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले नेताओं को कम से कम 30 कार्यकर्ता साथ लाने को कहा गया है। संवाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से बात करेंगे।

लखनऊ में राहुल गांधी की 29 जुलाई को होने वाली पदयात्रा रद्द कर दी गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, राहुल गांधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंचेंगे और संवाद स्थापित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

नेशनल

जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा। केजरीवाल आज ही तिहाड़ से बाहर आएंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल पर चुनाव प्रचार को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ये आदेश पारित किया है। केजरीवाल को जमानत लोकसभा चुनाव के चलते दी गई है। हालांकि कोर्ट में ईडी ने इसका विरोध किया और कहा कि ये संवैधानिक अधिकार नहीं है।

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से 5 जून तक की जमानत की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा- “हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए। केजरीवाल को मार्च में गिरफ़्तार किया गया था और गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे।”

बीते गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। ईडी ने हलफनामे में कहा था कि चुनाव प्रचार करना कोई मौलिक अधिकार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है।

 

Continue Reading

Trending