Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन के हुबेई प्रांत में एक अन्य टूटे बांध का पता चला

Published

on

चीन के हुबेई प्रांत में एक अन्य टूटे बांध का पता चला

Loading

चीन के हुबेई प्रांत में एक अन्य टूटे बांध का पता चलावुहान। मध्य चीन के हुबेई प्रांत की हानजियांग नदी के पास एक और क्षतिग्रस्त बांध मिला है। एक दिन पहले ही कर्मचारियों ने प्रांत में काओटियन नदी के किनारे बने बांधों का मरम्मत कार्य पूरा किया था। हानबेई नदी गुरुवार सुबह नौ बजे उफान पर थी, जिसके पानी ने पास के एक बड़े क्षेत्र में खेत जलमग्न हो गए। नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण क्षेत्र से करीब 34,000 निवासी पहले ही पलायन कर गए हैं।

काओटियन नदी के 82 मीटर चौड़े टूटे तटबंध की मरम्मत पूरी हो चुकी है। इस कार्य को पूरा होने में तीन दिन लगे। इस टूटे हुए तटबंध को भरने के लिए करीब 50,000 घन मीटर पत्थर का इस्तेमाल हुआ।

इस तटबंध के टूट जाने के कारण सात गांवों के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली खेती और मछली के दो तालाबों में बाढ़ आ गई थी। साथ ही आसपास के कई राजमार्गो और रेलवे लाइनों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending