Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश : आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं

Published

on

बांग्लादेश : आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं

Loading

 बांग्लादेश : आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएंढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर रविवार को पूरे देश में शोक का माहौल रहा। सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के पहले बंधक संकट के पीड़ितों के लिए दो दिनों के शोक की घोषणा की। हसीना ने यह घोषणा शनिवार रात देश को संबोधित करते हुए एक टेलीविजन चैनल पर की।

हसीना ने ढाका के एक रेस्तरां में हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा की। जिसमें आतंकवादियों ने बंधक बनाए 20 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। हसीना ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया।

सभी सरकारी विभागों में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज काले झंडे के साथ आधा झुका रहा। पीड़ितों के लिए शोक के पहले दिन प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।

ढाका में विदेशियों के बीच एक लोकप्रिय स्पेनिश रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले में नौ इटली, सात जापानी, दो बांग्लादेशी, एक बांग्लादेश में जन्मे अमेरिकी नागरिक और एक भारतीय महिला की हत्या कर दी गई।

ब्लेड, बंदूकों और बमों से लैस सात बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात हुए हमले में दो बांग्लादेशी पुलिस अधिकारियों की भी हत्या कर दी।

बांग्लादेशी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंदूकधारियों ने रेस्तरां पर धावा बोलते ही लोगों को मार दिया। यह बांग्लादेश का सबसे खराब बंधक संकट था। बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाया गया ‘थंडरबोल्ट’ अभियान लगातार 13 घंटों के बाद शनिवार को खत्म हुआ।

हसीना ने देश में आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending