Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में 1,000 से अधिक लोक सेवक पदों में कटौती

Published

on

वियतनाम में 1,000 से अधिक लोक सेवक पदों में कटौती

Loading

वियतनाम में 1,000 से अधिक लोक सेवक पदों में कटौतीहनोई| वियतनाम में 2016 की पहली छमाही के दौरान 10,004 लोक सेवक पद हटाए गए हैं। प्रशासनिक प्रणाली के तहत भुगतान कटौती के संदर्भ में यह कदम उठाया गया है।

सिन्हुआ के मुताबिक, यह छंटनी वियतनाम के 18 मंत्रालयों और 61 इलाकों में की गई है।

वर्ष 2015 की शुरुआत से देश की प्रशासनिक प्रणाली से 15,779 पदों को हटाया गया है।

मौजूदा समय में देश में दो लाख से अधिक लोक सेवक हैं।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से लोक सेवा से घटाए गए सदस्यों की संख्या कम रही है। यह पूर्व के लक्ष्य से बहुत पीछे है, जिसके मुताबिक हर साल 40,000 पदों में कटौती की जानी है, जो वियतनाम में कार्यरत लोक सेवकों का 1.5 प्रतिशत है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में एक बहस के दौरान कहा कि संविधान को निरस्त करने के लिए अयूब खान के शव को कब्र से निकालकर उसको फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयूब खान ने संविधान को रद्द करने का जो काम किया था, उसके लिए उनको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। आसिफ ने ये कमेंट असेंबली में विपक्ष के नेता और अयूब खान के पोते उमर अयूब खान से बहस के दौरान किया। उमर ने सेना की पिछले सप्ताह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए फौज के राजनीति में हस्तक्षेप पर एतराज जताया था। इसके बाद जवाब में ख्वाजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

इससे पहले उमर अयूब खान ने कहा कि संविधान के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां राजनीति में शामिल नहीं हो सकती हैं। उन्होंने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का हवाला देते हुए कहा कि सैन्य अधिकारियों की शपथ उन्हें राजनीति में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा ‘‘सुरक्षा संस्थानों को संविधान के अनुसार, राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। यह संवाददाता सम्मेलन नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने अनुच्छेद छह का हवाला देते हुआ कहा कि संविधान को निरस्त करना दंडनीय देशद्रोह है जिसके लिए मौत की सजा तय है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी संस्थानों को संवैधानिक सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि अयूब खान संविधान का उल्लंघन करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें अनुच्छेद छह का सामना करने वाला भी पहला व्यक्ति होना चाहिए। रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, “देश में पहला मार्शल लॉ लागू करने वाले झूठे फील्ड मार्शल अयूब खान के शरीर को भी (अनुच्छेद 6 के अनुसार) खोदकर निकाला जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए।”

Continue Reading

Trending