Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी 5 देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे

Published

on

मोदी 5 देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे

Loading

मोदी 5 देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे

मेक्सिको सिटी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार को मेक्सिको पहुंच गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “हैलो मेक्सिको! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीति की एक महत्वपूर्ण शाम के लिए मेक्सिको पहुंच गए हैं।”

मोदी के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मेक्सिको की विदेश मंत्री क्लॉडिया रूज थी।

मेक्सिको की विदेश मंत्री क्लॉडिया रूज इस साल मार्च में भारत आई थी और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी।

मोदी मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के मुद्दे पर भी वार्ता हो सकती है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending