Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा : पूर्व मुख्यमंत्री ने नाइजीरियों को ‘हबशी’ बता की रोक लगाने की मांग

Published

on

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक, नाइजीरियों को 'हबशी' बताया

Loading

 

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक, नाइजीरियों को 'हबशी' बताया

ravi naik excm goa

पणजी| गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कहा है कि नाइजीरियाई लोगों के भारत में प्रवेश पर केंद्र सरकार को ‘रोक’ लगा देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को नाइजीरियाई पर्यटकों की जरूरत नहीं है। नाइजीरियाई लोगों के लिए अपमानजनक शब्द ‘हबशी’ का प्रयोग करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि नाइजीरियाई लोग न केवल गोवा बल्कि देश के अन्य महानगरों में भी समस्याएं पैदा कर रहे हैं।

नाइक ने कहा, “केंद्र सरकार को नाइजीरियाई लोगों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।” उन्होंने ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप)के नेताओं के साथ भी बेंगलुरू में नाइजीरियाई लोगों की लड़ाई हुई थी। नाइक ने मांग की कि छात्रों के वेश में रह रहे नाइजीरियाई लोगों की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “वे लोग हर जगह समस्याएं उत्पन्न करते हैं। हमें नाइजीरियाई पर्यटक नहीं चाहिए।”

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी नामक शख्स की चाकू मारकर हत्‍या करने का आरोप था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ’10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, “जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष निवासी सीलमपुर दिल्ली का होना पाया गया। उक्त आरोपी बीती 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending