Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता ने स्वामी को ‘मनोरोगी’ कहा

Published

on

कांग्रेस नेता ने स्वामी को 'मनोरोगी' कहा

Loading

कांग्रेस नेता ने स्वामी को 'मनोरोगी' कहा

पणजी| गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष लुइजिन्हो फलेरो ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से कांग्रेस के नेताओं का नाम जोड़ने का प्रयास करने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी को ‘मनोरोगी’ (साइकिक) कहा। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए फलेरो ने पहले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित घटनाक्रम को पढ़कर सुनाया।

इसके बाद उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वामी को निशाने पर लेते हुए कहा, “राज्यसभा में वह मनोरोगी कौन है?” स्वामी ने मामला राज्यसभा में उठाया था।

फलेरो ने भाजपा और उसके नेताओं पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटोनी को घोटाले में जबर्दस्ती घसीटने पर तुले होने का आरोप लगाया।

इस मामले में रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की भूमिका के बारे में फलेरो ने कहा, “पर्रिकर गोवा के बेटे हैं। अगर आप मुझे उनसे लड़वाना चाहते हैं, तो मैं ऐसा नहीं करूंगा।”

फलेरो ने कहा कि पर्रिकर के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और उनके मतभेद केवल सैद्धांतिक हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending