Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली निकाय उपचुनाव : आप को 5, कांग्रेस को 4 वार्ड में जीत

Published

on

दिल्ली निकाय उपचुनाव : आप को 5, कांग्रेस को 4 वार्ड में जीत

Loading

दिल्ली निकाय उपचुनाव : आप को 5, कांग्रेस को 4 वार्ड में जीत

नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के नतीजों से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक तगड़ा झटका लगा। उसे 13 वार्डो में से 10 में हार हाथ लगी। राजधानी दिल्ली में पहली बार निकाय चुनाव लड़ने वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच वार्डो में जीत दर्ज की। भाजपा केवल दो वार्डो में पकड़ बरकरार रख सकी और एक वार्ड में जीती।

कांग्रेस ने उपचुनाव में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (पूर्वी डीएमसी) में खिचड़ीपुर और झिलमिल दोनों वार्डो पर जीत पाई, भाजपा ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (उत्तर डीएमसी) में चार में दो वार्डो-शालीमार बाग उत्तर व वजीरपुर में जीत हासिल की।

कांग्रेस कमरुद्दीन नगर से भी जीतने में सफल रही, जबकि आप ने उत्तर डीएमसी के बल्लीमारान वार्ड में जीत दर्ज कराई।

कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक भारद्वाज कमरुद्दीन नगर से सर्वाधिक 7,434 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें कुल 15,892 वोट मिले। भाजपा के अनिल सिन्हा उप विजेता रहे, जिन्हें 8,458 वोट मिले।

सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने के मामले में दक्षिण डीएमसी का नानकपुरा वार्ड रहा, जहां आप के अनिल मलिक ने भाजपा के नितिन शर्मा को महज 522 वोटों से हराया।

मलिक को 6,566 वोट मिले, जबकि शर्मा को 6,044 वोट मिले।

2013 व 2014 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निगम सदस्यों द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद से दिल्ली में तीनों नगर निकायों के 13 वार्ड रिक्त थे।

प्रादेशिक

अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS आतंकी गिरफ्तार

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के बाद उठाया गया है। एटीएस यह पता लगाने में जुट गई है कि इसका गुजरात या किसी अन्य राज्य में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी समय से सोने की तस्करी और अन्य चीजों की निगरानी एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही थी। उसी दौरान एक केंद्रीय एजेंसी ने गुजरात एटीएस के साथ कुछ इनपुट साझा किए थे। बाद में जब गुजरात एटीएस की टीम अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी में थी तो एक संदिग्ध उनके रडार पर आ गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिन चारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी हैं और लंबे समय से उस संगठन के साथ सक्रिय थे।

Continue Reading

Trending