Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी

Published

on

Pragya 's health deteriorated

Loading

Pragya 's health deteriorated

भोपाल| मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा की सुरक्षा की दुहाई दी है। ज्ञात हो कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल में निरुद्ध (बंद) हैं। बीमार प्रज्ञा का खुशीराम आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्हें हाल में मालेगांव बम धमाके में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने क्लीन चिट दी। वह सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग को लेकर सोमवार से अनशन पर हैं। उन्होंने दवाएं लेनी भी बंद कर दी हैं।

प्रज्ञा के परिजनों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। उनका रक्तचाप कम हो गया है और कमजोरी भी बढ़ गई है। इस संबंध में उनके परिजनों का एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री बाबूलाल गौर से भी मिला।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रज्ञा की सुरक्षा अहम है। सिंहस्थ कुंभ में भीड़ है, लिहाजा उनकी सुरक्षा के मामले को प्रशासन देख रहा है।

साध्वी ने सिंहस्थ कुंभ में स्नान की मांग को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमत्री को भी पत्र लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें 21 मई तक सिंहस्थ कुंभ में स्नान नहीं करने दिया गया तो वह देहत्याग देंगी।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ शुरूहो चुका है और 21 मई को इसका समापन होगा। इस तरह सिंहस्थ कुंभ के समापन में सिर्फ चार दिन ही बचे हैं। साध्वी प्रज्ञा हर हाल में सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने को उज्जैन जाना चाहती हैं, इसलिए वह अनशन पर हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending