Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बलराज मधोक के निधन पर व्यक्त किया शोक

Published

on

बलराज मधोक के निधन पर शोक, भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर

Loading

बलराज मधोक के निधन पर शोक, भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर

balraj madhok

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष और आर.आर.एस. के दिग्गज नेता बलराज मधोक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुये महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि स्व. मधोक 1961 और 1967 में सांसद रहे और एबीवीपी के संस्थापक सचिव भी रहे। उनके निधन से राष्ट्र एंव पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुयी है। ईश्वर मृतक आत्मा को मोक्ष एवं परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक सभा में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अवधेश गुप्ता छोटू, मान सिंह, टिंकू सोनकर, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, जेपी पाण्डेय, सुधांसु श्रीवास्तव, नीरज कटियार, आकाश यादव, पृथ्वी गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं ने मृतक स्व. मधोक के निधन पर दुःख प्रकट करते हुये ईश्वर से मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending