Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस फिर सत्ता में वापस आएगी : चांडी

Published

on

कांग्रेस फिर सत्ता में वापस आएगी : चांडी

Loading

कांग्रेस फिर सत्ता में वापस आएगी : चांडी

कोट्टायम(केरल)| केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि अगले माह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर फिर से सत्ता में वापस आएगी। कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद अपने संबोधन में चांडी ने कहा कि वह इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि पुन: सत्ता में वापस आकर कांग्रेस इतिहास रचेगी।

सामान्यत: केरल के मतदाता प्रत्येक चुनाव में एक नई सरकार को चुनते हैं।

चांडी ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेसनीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा सत्ता में फिर वापस आएगी। लोग हम लोगों को एक अवसर और देंगे।”

चांडी पुथुपल्ली से रिकार्ड 11वीं बार विधानसभा का चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अपने गृह क्षेत्र से वह 1970 से लगातार जीत रहे हैं।

चांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा नेता वी. एस. अच्युतानंदन से कहा कि वह उनके (चांडी) और उनके मंत्रिमंडलीय सदस्यों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाना बंद करें।

मुख्यमंत्री ने अच्युतानंदन पर एक लाख रुपये की मानहानि का दावा ठोंका है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending