Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अगस्ता वेस्टलैंड पर राज्यसभा में हंगामा

Published

on

अगस्ता वेस्टलैंड पर राज्यसभा में हंगामा

Loading

अगस्ता वेस्टलैंड पर राज्यसभा में हंगामा

नई दिल्ली| राज्यसभा में बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हंगामे की शुरुआत भाजपा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा इस घोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिए जाने के बाद हुई। इसका विरोध कर रहे कांग्रेस के सदस्यों ने सभापति से सोनिया का नाम लिए जाने को रिकॉर्ड से बाहर किए जाने की मांग की। स्वामी ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता, मि. मिचेल की मौखिक बातों को आधार बना रहे हैं, लेकिन इटली के उच्च न्यायालय ने मि. मिचेल का लिखित पत्र रिकॉर्ड किया है, जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी..।” स्वामी के इतना कहते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही 10 मिनट बाद दोबारा शुरू हुई, जिसमें उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा कि स्वामी को दूसरे सदन के सदस्य का नाम नहीं लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सोनिया का नाम सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया।

उन्होंने कहा, “आप जानते हैं कि दूसरे सदन के सदस्य का नाम यहां नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी ऐसे सदस्य का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, जो यहां आकर अपना बचाव नहीं कर सकता।”

इसके बाद भी हालांकि उपसभापति ने स्वामी को अपनी बात पूरी करने की अनुमति दी, जिसका कांग्रेस सदस्यों ने विरोध किया।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सदस्य के अधिकार का हनन है।

इसके बाद कांग्रेस के सदस्य सभापति के आसन के समक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending