Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र: महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी

Published

on

मध्य प्रदेश, महावीर जयंती, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव, शुभकामनाएं, भगवान महावीर का मानव जाति को अहिंसा जीव दया और शांति का संदेश

Loading

मध्य प्रदेश, महावीर जयंती, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव, शुभकामनाएं, भगवान महावीर का मानव जाति को अहिंसा जीव दया और शांति का संदेश

photo: file.inexplores.com

भोपाल| महावीर जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा है, “भगवान महावीर ने मानव जाति को अहिंसा, जीव दया और शांति का संदेश दिया। भगवान महावीर के आदर्श, सिद्धांत और संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है और आगे भी हमेशा रहेंगे।”

महावीर जयंती

राज्यपाल राम नरेश यादव ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा, “भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा और करुणा के नैतिक मूल्यों पर चलकर मानव-कल्याण की शिक्षा दी। उनके संदेश विश्वशांति के लिए आज भी प्रासंगिक हैं।” राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना भी की है। जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा खनिज संसाधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि “तप से जीवन पर विजय प्राप्त करने का पर्व महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर ने धर्म की वास्तविकता को स्थापित किया।” उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की है।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending