Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋतिक ने ‘उड़ता पंजाब’ के ट्रेलर की तारीफ की

Published

on

ऋतिक ने 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर की तारीफ की

Loading

ऋतिक ने 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर की तारीफ की

मुंबई| इन दिनों विवादों में चल रहे अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिषेक चौबे की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के ट्रेलर की तारीफ की है और इसमें मुख्य भूमिका रहीं आलिया भट्ट, शाहिद कपूर व करीना कपूर को भी सराहा है। ऋतिक ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, “ये कलाकार चीजों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। आलिया भट्ट एकदम असल लग रही हैं, शाहिद कपूर अप्रौढ़ लग रहे हैं और करीना भी। हर कोई सर्वश्रेष्ठ लग रहा है। किस्मत साथ दे। उड़ता पंजाब।”

उनके इस ट्वीट के जवाब में शाहिद ने लिखा, “थैंक यू ब्रदर। ढेर सारा प्यार।” फैंटम फिल्म्स एवं बालाजी मोशन पिक्चर्स सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ भी हैं। यह 17 जून को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending