Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 262 हुई

Published

on

इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 246 हुई

Loading

इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 246 हुई

क्वीटो। इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 262 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 2,527 पहुंच गई है। उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मलबे में दबे हुए लोगों को लगातार बाहर निकालना प्राथमिकता बनी हुई है।

भूंकप में घायल हुए लोगों की मदद की जा रही है। भूकंप के बाद कम से कम 189 भूकंप बाद के झटके (आफ्टरशॉक) दर्ज किए गए। इक्वाडोर के छह प्रांतों में आपातकाल की स्थिति घोषित है।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 14,000 जवान और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

भूंकप के 20 घंटे बाद रविवार दोपहर को पेडेरनल्स में मलबे के ढेर से एक युवा लड़की को सकुशल बाहर निकाला गया। लड़की के पिता एमैन्युल सीसी ने कहा कि उनके परिवार के चार सदस्यों को बचा लिया गया है, लेकिन पांच अन्य की मौत हो गई है।

ग्लास ने रविवार को पश्चिमोत्तर प्रांत मनाबी के मांता, पेडेर्नलस और पोटरेवीजो शहरों का दौरा किया। ग्लास ने कहा, “हमें ढुलाई संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषीकृत बचाव दल प्रौद्योगिकियों और जरूरी सामान के साथ सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मदद मिलनी शुरू हो गई है। अमेरिका और मेक्सिको ने अपने बचाव एवं राहत दल भेजे हैं। स्पेन में इक्वाडोरियन समुदाय ने दान अभियान शुरू किया है।

सरकार ने बचाव कार्यो और पुनर्निर्माण कार्यो के लिए 30 करोड़ डॉलर निर्धारित किए हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending