Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की इक्वाडोर की मदद की घोषणा

Published

on

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की इक्वाडोर की मदद की घोषणा

Loading

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की इक्वाडोर की मदद की घोषणा

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गुरुवार को घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र के सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से आवंटित 70 लाख डॉलर का उपयोग भूकंप प्रभावित इक्वाडोर में रसद, आश्रय, पानी, साफ-सफाई, स्वच्छता, और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के उप महासचिव और संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक स्टीफन ओ’ब्रायन ने इक्वाडोर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और भागीदारों द्वारा शुक्रवार को इक्वाडोर भूकंप प्रभावित 350,000 लोगों की मदद के लिए इक्वाडोर राहत अभियान की अपील पुरजोर से शुरू की जाएगी।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) क्विटो से 260 किलोमीटर दूर तटीय शहर मांता में एक आधिकारिक कार्यालय खोल रहा है।

यह कार्यालय सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित पुनर्निमाण आरंभ करने के साथ ही मलबे को हटाने के गतिविधियों और आपातकालीन रोजगार और आजीविका के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इक्वाडोर में गत शनिवार की रात आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 413 लोगों की मौत हो गई थी और 2,500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending