Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ में मेट्रो का स्लैब गिरा, तीन घायल

Published

on

लखनऊ में मेट्रो का स्लैब गिरा, तीन घायल, लखनऊ मेट्रो रेल रूट, कंकरीट का एक भारी भरकम स्लैब

Loading

लखनऊ में मेट्रो का स्लैब गिरा, तीन घायल, लखनऊ मेट्रो रेल रूट, कंकरीट का एक भारी भरकम स्लैब

लखनऊ| यहां लखनऊ मेट्रो रेल रूट पर रखा जा रहा कंकरीट का एक भारी भरकम स्लैब रविवार को नीचे आ गिरा, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक है। पुलिस ने कहा कि कंकरीट का स्लैब आलमबाग बस स्टेशन के निकट सुजानपुरा इलाके में गिरा। घायल लोग मजदूर बताए गए हैं और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। बाकी घायलों की चोटें गंभीर नहीं हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी राज शेखर ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वरिष्ठ जिला व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के 15 कर्मचारी बचाव अभियान में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Continue Reading

नेशनल

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई। मतदाता अपने मत का प्रयोग शाम 6 बजे तक कर पाएंगे। पांचवें चरण में कुल 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 82 महिला प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं. पांचवें चरण में 9 करोड़ वोटर अपना सांसद चुनेंगे। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंक्षी ब्रजेश पाठक भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के एक मददान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे विकसित भारत के संकल्प के लिए आएं. हम अमेठी और रायबरेली सहित राज्य की सभी 80 सीटें जीत रहे हैं।

बता दें कि लखनऊ सीट पर बीजेपी 1991 से लगातार जीत रही है। यहां से अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार सांसद रहे। इसके अलावा विजयलक्ष्मी पंडित, शीला कौल भी सांसद रहीं. इस सीट से 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा चुनाव जीते. 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जीत हासिल की। वे इस बार भी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई नॉर्थ से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उधर, रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी वोट डाला। उधर, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी परिवार के साथ मुंबई में वोट डालने पहुंचे।

Continue Reading

Trending