Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

40 साल छोटी लड़की से रिलेशन में हैं व्लादमीर पुतिन!

Published

on

40 साल छोटी लड़की से रिलेशन, व्‍लादमीर पुतिन, रसियन मॉडल एलिशा खर्चेवा

Loading

40 साल छोटी लड़की से रिलेशन, व्‍लादमीर पुतिन, रसियन मॉडल एलिशा खर्चेवा

मास्को। इन दिनो रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का नाम रसियन मॉडल एलिशा खर्चेवा के साथ जोड़ा जा रहा है। एलिशा खर्चेवा महज 23 वर्ष की हैं जबकि पुतिन की ने 63 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है। पुतिन ने पहली बार अपनी निजी जीवन की बातें एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शेयर की है। पुतिन ने बड़ी बेबाकी के साथ हर सवाल का जबाव दिया। दोबारा शादी के सवाल पर पुतिन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उनके व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक करने से एक्सचेंज रेट या तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। बता दें कि पुतिन का 2013 में ल्यूमिडा से तलाक हो चुका है।

रूसी राष्ट्रपति एनुअल क्वेश्चन आंसर लाइव ब्राडकास्ट में सवालों का जबाव दे रहे थे। इससे पहले भी पुतिन से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। उस वक्त पुतिन ने कहा था इसके लिए मुझे फिर से अपनी एक्स वाइफ से शादी करने की जरूरत होगी। हालांकि सवाल पूछने वाली पत्रकार ने यह साफ कर दिया था कि ल्यूमिडा ने शादी कर ली है। इस पर पुतिन का जबाव था कि मेरे साथ सब कुछ अच्छा है मै जानता हूं कि ल्यूमिडा भी अपनी जिंदगी में खुश होगी।

कौन हैं एलिशा खर्चेवा

2010 में मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेन्टस ग्रुप ने पुतिन के 58वें बर्थडे पर एक कैलेंडर गिफ्ट किया था। कैलेंडर के अप्रैल माह में एलिसा की तस्वीर थी। इसी कैलेंडर में पुतिन ने उन्हें पहली बार देखा था। इसके बाद पुतिन के 60वें बर्थडे के मौके पर एलिसा ने पर्सनल ब्लॉग पर उनकी फोटो और एक बिल्ली के साथ पोज दिया था। उन्होंने इसे एक टाइटल भी दिया था। लेकिन बाद में उन्हें डिलीट करना पड़ा। हाल ही में एलिसा ने रूस के सबसे लग्जरी इलाके में एक फ्लैट खरीदा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह फ्लैट बिजनेसमैन ग्रेगरी बेईवेस्की का है। बिजनेसमैन ग्रेगरी का नाम पुतिन के कथित गर्लफ्रैंड के घरवालों और राष्ट्रपति की छोटी बेटी के लिए फ्लैट खरीदने में आ चुका है। एलिना ने 2012 में पुतिन को उनके जन्मदिन पर एक कैट गिफ्ट की थी। उस वक्त एलिसा ने पुतिन की लीडरशिप की खूब तारीफ की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending