Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मनकामेश्वर मन्दिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ

Published

on

मनकामेश्वर मन्दिर परिसर, निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ, डा. हैनीमैन का जन्मदिवस, श्रीमहन्त देव्यागिरि

Loading

मनकामेश्वर मन्दिर परिसर, निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ, डा. हैनीमैन का जन्मदिवस, श्रीमहन्त देव्यागिरि

लखनऊ। होम्योपैथ चिकित्सा प्रणाली के जनक डा. हैनीमैन के जन्मदिवस पर रविवार को देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मनकामेश्वर मठ-मन्दिर परिसर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। श्रीमहन्त देव्यागिरि ने डा. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा होम्योपैथ को चिकित्सा जगत की अनुपम निधि बताई। देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि मनकामेश्वर मठ-मन्दिर परिसर में अभी प्रतिदिन प्रातः आठ से दस तथा सायं पांच से सात बजे तक मरीजों का परीक्षण किया जायेगा तथा निःशुल्क औषधियां भी वितरित की जायेंगी।

डा. हैनीमैन के जन्मदिवस पर शुरू हुआ निःशुल्क चिकित्सा केंद्र

दवाओं की व्यवस्था एवं केन्द्र की देखभाल आंचलिक होम्योपैथिक स्टोर एवं क्लीनिक के संचालक अशोक कुमार वर्मा करेंगे। केन्द्र में वरिष्ठ चिकित्सक डा. आर.एस.यादव, डा. प्रदीप कुमार, डा. उत्तम वर्मा, डा. रंजीत सिंह, डा. महेन्द्र सिंह राजपूत, डा. अरुण अवस्थी सहित विभिन्न चिकित्सक अपनी सेवायें देंगे। चिकित्सा केन्द्र शुभारम्भ के अवसर सतीश जायसवाल, आनन्द सिंह, श्रीमती रोमा हेमवानी, नीलम वर्मा, उपमा पाण्डेय, उग्रसेन यादव, विपिन गुप्ता, डी.पी.एस.राठौर, अंकुर पाण्डेय, कौस्तुभ कुमार, मुकेश गुप्ता, मन्टू सोनकर, शिवा समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं मठ के सेवादार उपस्थित रहे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending