Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

गहराये कोश्यारी-निशंक की होली के रंग

Published

on

भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले, सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा

Loading

भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले, सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा

देहरादून। होली के दिन पुरानी रंजिश भूल कर भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले थे। उनकी नई दोस्ती अब रंग लाने लगी है। दोनों नये दोस्त बुधवार को हाथों में हाथ लिये राज्यपाल डा. केके पाॅल के दरबार में जा पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी थे। दोनों नेताओं ने राज्यपाल से लगभग आधे घंटे तक बात की और फिर जब राजभवन से बाहर निकले तो उनकी आंखों में चमक थी और होठों पर खुशी। सांसद कोश्यारी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राज्यपाल से राज्य की समस्याओं के बारे में चर्चा की। हालांकि वह यह बताने से भी नहीं चूके कि यदि मौका मिला तो भाजपा सरकार भी बना सकती है।

नये यार, पहुंचे राज्यपाल के द्वार

बुधवार को सांसद भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल पॉल से मिला। राज्यपाल से मिलने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर जनता चाहेगी तो भाजपा अवश्य उत्तराखंड में सरकार बनाए। इसके लिए वह चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से हमने राज्य की समस्याओं पर बात की है। अगर भाजपा को मौका दिया जाएगा तो वह राज्य में सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, मुन्ना सिंह चैहान सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा: कोश्यारी

गौरतलब है कि कोश्यारी ने पहले भी भाजपा के राज्य में सरकार बनाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर सरकार बनाने का दबाव है, स्थिति अनुकूल हो तो तैयार हैं। यह तय माना जा रहा है कि यदि भाजपा सरकार बनाती है तो बागी विधायक उसका समर्थन करेंगे। उनके अनुसार अधिकांश विधायक अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते हैं, ऐसे में अकेले भाजपा ही नहीं कांग्रेस पर भी दबाव है कि विधानसभा भंग न हों।

 

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद

Published

on

Loading

हरिद्वार। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी अहम है। चारधाम यात्रा में VIP दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। लोग 31 मई तक VIP सिस्टम के तहत दर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी 19 मई तक बंद रहेंगे। खराब मौसम और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू हुई थी। छह दिन में ही देश-विदेश के 3,34,732 श्रद्धालु इनके दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के लिए 25 अप्रैल से चारधामों के लिए पंजीकरण शुरू किया और गुरुवार तक 27 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पंजीकरण हो गए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र जारी कर 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। यह भी कहा है कि धामों में सुगम दर्शन के लिए सरकार ने श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य किया है। अब दर्शन उसी दिन होंगे जिस तिथि का पंजीकरण किया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 25 मई तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर रोके जाने का आदेश दिया था।

50 मीटर में रील्स बनाने पर प्रतिबंध

उत्तराखंड सरकार ने भीड़ प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसमें 50 मीटर के दायरे में चारों धामों के मंदिर के परिसर में रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया लाइव आदि पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि कुछ यात्रियों द्वारा मंदिर परिसर में वीडियो एवं रील बनायी जाती है और उन्हें देखने के लिए एक स्थान पर भीड़ एकत्रित हो जाती है जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा होती है ।

Continue Reading

Trending