Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में जीका वायरस के 201 मामले दर्ज

Published

on

Loading

मेक्सिको में जीका वायरस के 201 मामले दर्ज

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश में जीका वायरस के 201 मामले दर्ज होने की पुष्टि की। इनमें आधे से ज्यादा मामले दक्षिणी राज्य चियापास से हैं। पिछले एक सप्ताह में जीका वायरस के 18 नए पुष्ट मामले भी दर्ज किए गए।

माहमारी मंत्रालय विभाग ने बताया कि दर्ज की गए 201 मामलों में 48 गर्भवतियां भी शामिल हैं। ये सभी लोग चियापास, ओक्साका और खाड़ी तटीय राज्य वेराक्रूज के रहने वाले हैं। सभी 201 मामलों में 90 प्रतिशत मामले दक्षिणी मेक्सिको से हैं। संक्रमित लोगों में 102 चियापास और 79 ओक्साका के रहने वाले हैं।

मेक्सिको ने वायरस के प्रसार का मुकाबला करने वाले प्रयासों को तेज कर दिया है। यह संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी मच्छर से फैलता है, यही मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया रोग के लिए भी जिम्मेदार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने फरवरी में वायरस के खिलाफ एक वैश्विक चेतावनी जारी की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending