Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रॉक ऑन 2′ के निर्देशक ने फरहान को दिया तोहफा

Published

on

Loading

रॉक ऑन 2' के निर्देशक ने फरहान को दिया तोहफा

मुंबई| अभिनेता फरहान अख्तर को ‘रॉक ऑन 2’ के निर्देशक शुजात सौदागर ने एक तोहफा दिया है, जिससे फरहान खासा उत्साहित हैं। शुजात सौदागर ने फरहान को तोहफे में एक गिटार दिया है। फरहान ने इसकी एक झलक ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।

फरहान ने ट्विटर पर लिखा, “मेरा नया अकॉस्टिक गिटार। ‘रॉक ऑन 2’ के निर्देशक शुजात सौदागर ने दिया है। यह कमाल का है।” फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। यह साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है।

इसमें अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी कास्ट किया गया है। श्रद्धा फरहान के साथ गाते हुए नजर आएंगी।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending