Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया संकट का सैन्य समाधान असंभव : ईरान

Published

on

Loading

बेरुत| सीरिया में सेना के जोर पर सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता। ईरानी संसद के प्रवक्ता अली लरिजानी ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीरिया संकट के चार साल बाद अमेरिका यह मानने को तैयार हो गया था कि राजनीतिक माध्यम से समाधान संभव है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लेबनान के विश्वविद्यालय में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए लरिजानी ने कहा, “लोकतंत्र हिंसक क्रांति से नहीं बल्कि धीरे-धीरे बनता है। सामाजिक और राजनीतिक सुधार गोलाबारी से नहीं संभव हो सकते।”

उन्होंने कहा, “हर वक्त अमेरिका आता है और एक इलाके में कब्जा कर लेता है, आतंकवादी घटनाएं बढ़ती हैं, जैसा कि अफगानिस्तान और इराक में हुआ, और इसकी वजह से संकट का सैन्यकरण हो गया।”

लरिजानी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ राजनीतिक समूह देश की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय हैं। इनमें से हिज्बुल्ला एक है।”

उन्होंने कहा, “हिज्बुल्ला मध्यपूर्व में उसी तरह एक प्रभावी संगठन है, जिस तरह हमास और इस्लामिक जिहाद अवरोध का मजबूत प्रतीक माने जाते हैं।”

लरिजानी ने इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठन के उभर आने पर भी दुख व्यक्त किया और कहा, “हमें इस पर बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending