Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शक्तिमान मामले में भाजपा विधायक गिरफ्तार

Published

on

शक्तिमान मामले में भाजपा विधायक गिरफ्तार

Loading

शक्तिमान मामले में भाजपा विधायक गिरफ्तार

 

देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घायल घोड़े शक्तिमान के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मसूरी से विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इधर, भाजपा ने इस मामले में सरकार पर विधायक की गिरफ्तारी की बजाय उनका ‘अपहरण’ करने का आरोप लगाया। मसूरी से भाजपा के विधायक को देहरादून में पटेल नगर स्थित वायसराय होटल से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद मौके पर भाजपा के बड़े नेता जुटने लगे हैं। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरीश रावत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने विधायक को आतंकवादियों की तरह उठाया है।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से विधायक को गिरफ्तार किया गया, उससे साबित हो गया कि राज्य में भय का वातावरण बना हुआ है। सरकार ने गणेश जोशी को इस तरह उठाया, जैसे वह आतंकवादी हों। सरकार ने इस पूरे मामले की जांच का इंतजार भी नहीं किया।”

भट्ट ने कहा कि सरकार ने विधायक को गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि उनका अपहरण किया है।

गौरतलब है कि अमेरिका और मुंबई से आई डाक्टरों की टीम की सलाह के बाद गुरुवार रात आठ बजे घायल घोड़े की टांग काटने का फैसला लिया गया। ऑपरेशन करीब 39 मिनट तक चला। इस दौरान घोड़े की टांग का एक फीट हिस्सा काट दिया गया। टांग की मरहम पट्टी करने के बाद फिलहाल अस्थायी सपोर्ट लगाया गया है।

मुंबई से आए डॉ. फिरोज और अमेरिका निवासी डॉ़ जैनी मेरीवान भूटान से देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने घायल शक्तिमान की टूटी टांग और पहले किए गए ऑपरेशन की जांच की, जिसमें डॉक्टरों ने टांग जुड़ने की काफी कम संभावना जताई। इसके बाद डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से जख्मी टांग को काटने का फैसला किया।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending