Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया 23 की हुईं, बॉलीवुड से मिलीं प्यार भरी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

dfgf

मुंबई| अभिनेत्री आलिया भट्ट को मंगलवार को उनके 23वें जन्मदिन पर करन जौहर व आतिया शेट्टी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी। आलिया इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के प्रचार में व्यस्त हैं। बधाई देने वालों में श्रद्धा कपूर, आलिया के पिता महेश भट्ट भी शामिल रहे।

आलिया ने फिल्म ‘संघर्ष’ में बाल-कलाकार की हैसियत से अभिनय किया था। उन्होंने करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की। डैडी महेश महेश भट्ट ने आलिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘मेरी बच्ची आलिया भट्ट तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो!’

करन जौहर : आलिया को जन्मदिन मुबारक हो! श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक हो दोस्त! अधिक खुशियां और सफलता मिले और आपके सपने साकार हों।

आतिया शेट्टी : खूबसूरत लड़की आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मिलाप जावेरी : आलिया भट्ट को जन्मदिन मुबारक हो! दिन अद्भुत रहे और साल मंगलमय हो!

सोफी चौधरी : आलिया को जन्मदिन मुबारक हो। यह साल सफलता, आनंद और खुशियों से भरा हो। गौरी खान : आलिया भट्ट को जन्मदिन मुबारक हो। उनका जन्मदिन मेरी मां के जन्मदिन के साथ आता है। अल्लाह आपको सफल व सुखी बनाए।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending